रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
रोहतास पुलिस ने स्कॉर्पियो से 28 कार्टून 336 लीटर किंगफिशर बियर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवसागर थाना को गुप्त सूचना मिली की एक स्कॉर्पियो से शराब के धंधे बाज शराब ले जा रहा है। पुलिस ने वेदा पुल के पास घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया। जहां स्कॉर्पियो में 28 कार्टून 336 लीटर किंगफिशर बियर के साथ सासाराम मुफस्सिल थाना के अमरा तलाव निवासी धंधेबाज प्रवीण कुमार को दबोच लिया गया। एसपी ने बताया कि अन्य धंधेबाज को गिरफ्तारी हेतु जगह जगह छापामारी कर की जा रही है।
.jpg)