रिपोर्ट ;-गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास
भारत सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत डेहरी ऑन सोन के वार्ड नंबर 24 में वार्ड पार्षद मुमताज कौसर के देखरेख में लगभग डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को खासतौर से महिलाओं को गैस सिलेंडर रेगुलेटर चूल्हा के साथ कनेक्शन का वितरण निशुल्क किया गया हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को अनीश भारत गैस के कर्मचारी सद्दाम खान ने बताया कि वार्ड पार्षद श्रीमती मुमताज कौशल वार्ड में लगभग ढाई सौ उपभोक्ताओं को यह लाभ मिल चुका है अभी और वितरण करने के लिए अगली बार हम लोग वार्ड में पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि भारत सरकार के योजना के तहत प्रदूषण से बचाने के लिए उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन हर घर को देना है जिनको कार्ड धारी हैं जिनका उज्वला फार्म पूर्व में भरा गया था उन्हें यह वितरण हो रहा है और आगे जो लोग फार्म भरेंगे उनको भी हम लोग हर उपभोक्ता को देंगे प्रोपराइटर अनिल सिंह में बताया कि देहरी शहर के वार्डों में मेरे एजेंसी के माध्यम से गैस कनेक्शन वार्ड पार्षद के उपस्थिति में वितरण करना है लगभग आधा दर्जन भागों में हम अपना कनेक्शन दर्जनों घरों तक दे चुके हैं यह काम निरंतर किया जा रहा है सरकार की योजना का लाभ हर घर वालों को मिल जाए यह मेरा प्रयास है उल्लेखनीय है कि वार्ड पार्षद मुमताज को सर के देखरेख में मोहल्ले वासियों को सुविधाजनक ढंग से शुक्रवार को 15 लाभार्थियों को कनेक्शन दिया गया जिससे लाभार्थियों में खुशी देखी गई
.jpg)