*शहीद भगत सिंह खेल मैदान में हो रहें फुटबॉल टूर्नामेंट में मिर्जापुर ने गया टीम को 2 गोल हराया*

रिपोर्ट:-मयंक शास्त्री
बारुण(औरंगाबाद):- बारुण शहिद भगत सिंह खेल मैदान में शहीद भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मैच गया और मिर्जापुर के बीच खेला गया। जिसमें मिर्जापुर की टीम ने गया कि टीम को 2-0 से गोल मारकर  पराजित किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गोठौली पैक्स अध्यक्ष अमित रंजन उर्फ छोटू, मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौधरी कमिटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष सह निर्देशक एस के कंस्ट्रक्शन के सुरेंद्र कुमार, सत्रुधन यादव, कृष्णा चौधरी एवं पूर्व मुखिया सह लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहें। पैक्स अध्यक्ष अमित रंजन ने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जिसे दुनिया भर में लाखों लोग खेलते हैं और प्यार करते हैं। इसे यूनिवर्सल गेम कहा जा सकता है,क्योंकि इसे हर छोटा-बड़ा देश खेलता है। इसके अलावा, यह एक महान आराम करने वाला, तनाव निवारक, अनुशासन का शिक्षक और टीम वर्क है। इसके अलावा यह शरीर और दिमाग को फिट और स्वस्थ रखता है।