डेहरी /रोहतास
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हमारी भूमिका विषय पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन डेहरी ऑन सोन शाखा के पदाधिकारियों द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन स्थानीय एक होटल के सभागार में किया गया
उक्त विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री एसके द्विवेदी राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री रवि प्रकाश ने अपने अपने वक्तव्य में भारतीय के अंतर्गत जनहित में क्या सहयोग आम जनों को दे सकते हैं और हमारे प्रावधानों में क्या-क्या उल्लिखित है उस पर विस्तृत वर्णन करते हुए सैकड़ों उपस्थित जनों को बताया इसके साथ-साथ संगठन एवं संगठन के सदस्यों के सिद्धांत अधिकार एवं कर्तव्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जिससे उपस्थित जनमानस को इसके संबंध में भरपूर जानकारी मिली सभी सदस्य काफी उत्साहित दिखे आगत अतिथियों का स्वागत एवं पत्रकारों को सम्मान देने का कार्य जिला संगठन . सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने सफलतापूर्वक किया नगर प्रभारी राम प्रताप सिंह डॉ शशि भूषण डॉक्टर प्रवीण सिन्हा श्रीमती प्रभा सिन्हा ने कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाया जिला . महासचिव श्री अजय चौधरी ने बखूबी मंच संचालन करते हुए उपस्थित जनों को अपने विचारों से भी अवगत कराया