*बारुण में ब्रह्रमाकुमारीयों ने निकाली शिव बाबा की शोभायात्रा*

रिपोर्ट:-मयंक शास्त्री
बारुण(औरंगाबाद):- प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बारुण शाखा के तत्वाधान में रविवार को शिव बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आस-पास के ब्रह्मकुमारी केंद्रों के काफी लोग शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ मोहनगंज केंद्र से शुरुकर बारुण बाजार, ब्लौक रोड,मस्तुल बारुण, केशव मोड़ इत्यादि कई जगहो पर भ्रमण करते हुए पुनः मोहनगंज में सम्पन्न किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के संचालिका सिंकी बहन व संचालन दिनेश भाई ने किया। सिंकी बहन ने बताया कि शिवरात्रि पूजा के अवसर पर निकाली शोभायात्रा का उद्देश्य जन मानस में मेडिटेशन द्वारा व्याप्त तनाव, व्यसन, भौतिकवाद आदि से मुक्त कराकर जीवन मे सुख-समृद्धि लाना है। शिव तत्व के बारे में उन्होंने लोगों से आपस के मत-मतांतर भुलाकर प्रेम व सद्भाव से रहने की अपील की। यही शिव बाबा की प्रेरणा का मूलमंत्र है। इस मौके पर इस दौरान बारुण केंद्र के प्रियंका कुमारी, सुखमणि माता, अम्बा के बेबी बहन, गोह के संगीता बहन ,ओबरा के बीके लिला, औरंगाबाद से काजल कुमारी, दाउदनगर केंद्र से तारा बहन, सुमन बहन, पटना से विके सुनिल, वी.के कमलेश,विनोद, प्रिंस  के साथ कई ब्रह्मकुमारियाँ मौजूद रहीं।