रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
बिहार राज्य कबड्डी संघ एवम क्रीडा भारती रोहतास के तत्वावधान में आयोजित शहाबाद प्रक्षेत्रीय जुनियर बालक व बालिका कबड्डी एवम स्केटिंग प्रतियोगिता में रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने स्केटिंग में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दबदबा कायम किया है।12 वर्ष एवम 15 वर्ष के ग्रुप मे नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने 8 स्वर्ण,7 रजत तथा 12 कांस्य पदक प्राप्त करके शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है।20 फरवरी से सासाराम के डी ए वी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजई प्रतिभागी को पुरस्कार और पदक प्रदान किया गया।नारायण वर्ल्ड स्कूल के शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रबंधन एवम शिक्षकों ने उन्हें बधाई दिया है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया है।