रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
कर्नाटक, शिवमोग जिले के हर्षा बजरंगी कि निर्मिम हत्या होने पर विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल डेहरी नगर के द्वारा अनुमण्डल परिसर काली माता मंदिर के प्रांगण मे शान्ति पाठ, हनुमान चालीसा कर हवन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल जिला संयोजक विकाश गुप्ता ने किया। बजरंग दल जिला संयोजक ने बताया कि, कर्नाटक के शिवमोगा जिले में कामत पेट्रोल बंक के पास रविवार (20 फरवरी) की रात बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई । वह पेशे से एक दर्जी थे और सीगेहट्टी का रहने वाला थे। हर्ष बजरंगी हिंदू संगठन, बजरंग दल के सदस्य थे, और उन्हें स्कूलों और कॉलेजों के ड्रेस कोड में एकरूपता की मांग करने के लिए भगवा शॉल पहने देखा गया था। हिंदू कार्यकर्ता को मैक गैन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान यह पता चला कि पीड़िता को उसकी नृशंस हत्या से पहले धमकियां मिली थीं। विश्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख अर्जुन प्रसाद केशनी ने कहा कि, इस बीच, कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया था कि बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या ‘मुसलमान गुंडों’ ने की थी। एक घायल हर्षा की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही थी। उनकी हत्या ने शिवमोगा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। सीगेहट्टी में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी। किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कथित तौर पर, हर्षा बजरंगी की हत्या के आलोक में सभी स्कूल और कॉलेजों को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही सिनेमा हॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रात नौ बजे तक बंद करने को कहा गया है।विश्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार जिला प्रमुख भोला चौहान ने कहा कि, शिवमोगा के एसपी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान आसिफ, सैयद नदीम, रेहान शरीफ, निहान, अब्दुल अफनान और काशिफ के रूप में हुई है. एसपी प्रसाद ने कहा कि इस मामले में कुल 12 लोगों से पूछताछ की गई थी और छह को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि इस हत्या में शामिल जिन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनकी उम्र 20 से 22 की है। बता दें कि 20 फरवरी को हर्षा बजरंगी की हत्या कर दी गई थी. हर्षा बजरंगी की हत्या के बाद उनके पिता ने आरोप लगाया था कि कुछ बदमाशों ने उनकी हत्या सिर्फ इसलिए की थी, क्योंकि वह बजरंग दल का कार्यकर्ता है। विश्व हिन्दू परिषद् नगर मंत्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी शिवमोगा में कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है. अब यहां केवल सुबह 6 बजे से 9 बजे तक ही आवाजाही रहेगी. वहीं, धारा 144 को भी दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. शिवमोगा के उपायुक्त डॉ. सेल्वामणि आर ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कर्नाटक में योजनाबद्ध रूप, षड्यंत्र रच के हर्षा बजरंगी नाम के बजरंगी की मुस्लिम गुंडों द्वारा हत्या की गई है। अनुमण्डल काली माता मंदिर से बिरोध प्रदर्शन व पैदल मार्च किया गया। जिसमे नारे दिये गये- इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद , हत्यारों को फांसी दो, मुस्लिम गुंडागर्दी नहीं चलेगी नहीं चलेगी , तुष्टीकरण बंद करो,भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम दे हुए। इसमे उपस्थित बजरंग दल नगर संयोजक दीपक दास, गौरक्षा प्रमुख रणधीर कुमार, नगर सह संयोजक चंदन गुप्ता, यश उपध्याय, अंकित गुप्ता, विकास पहलवान, डॉ निलेश, देवा कुमार, त्रिशूल कुमार, अमन चौधरी, प्रकाश कुमार, शन्नी कुमार, आकाश कुमार, मुकेश हिन्दूत्व, अप्पू सिंह, निलेश तिवारी, पिन्टू कुमार, जयप्रकाश(नागा) हुए।*