नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में आज सर्वाइकल कैंसर दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में आज सर्वाइकल कैंसर दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नारायण नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्र _छात्राओं ने गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के कारणों एवं उससे बचाव को रेखांकित करते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ओपीडी क्षेत्र में उपस्थित सैकड़ों मरीजों एवं परिजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने लोगों से आह्वान किया कि कैंसर से डरना नहीं है बल्कि उससे लड़ना है।   खासकर महिलाओं को जागरूक किया कि जो महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं अथवा अन्य गर्भनिरोधक तरीकों का इस्तेमाल करती हैं खासतौर से उनको सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है ।इसलिए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल जांच कराएं एवं समय पर इलाज शुरू हो जाने से इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है ।कार्यक्रम में नारायण मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस अली इमाम, अस्पताल संचालन महाप्रबंधक उपेंद्र कुमार सिंह, नारायण नर्सिंग कॉलेज के उप प्राचार्य नितेश कुमार, नारायण मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग अधीक्षक जोशेफ्, समेत नर्सिंग कॉलेज की सभी शिक्षिकाऐं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।