रिपोर्ट:-मयंक शास्त्री
बारुण(औरंगाबाद):-बारुण प्रखंड के सोननगर रेलवे खेल मैदान में एसएससी क्लब के द्वारा स्व.देवा सिंह के स्मृति में देवा सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट में देव ने सासाराम को 2 गोल से पराजित कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सीआरपीएफ धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में विगत 3 दिनों से फुटबॉल टूर्नामेंट मैच खेला गया। फाइनल टूर्नामेंट मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सह संगठन क्षेत्रीय प्रभारी जदयू के सुनिल कुमार के साथ क्लब संरक्षक डॉ धर्मेंद्र यादव, संजीव कुमार उर्फ पिंकू सिंह, मनीष कुमार, डॉ चंदन कुमार ने विजेता टीम देव को प्रथम पुरस्कार का वीनर शील्ड,मैडल व प्रोत्साहन राशि तथा उपविजेता सासाराम टीम को द्वतीय पुरस्कार में रनर शील्ड,मैडल व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। बताया कि 30 जनवरी से 1 फरवरी तक फुटबॉल टुर्नामेंट मैच को खेला गया। जिसमें परैया,देव,सासाराम, डेहरी के टीम ने हिस्सा लिया। सुनिल कुमार ने विजेता टीम को बधाइयां देते हुए भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर शुभकामनाएं दी वहीं उपविजेता टीम को भी हौसलावर्धन किया। कहा कि दो टीमों के बीच एक टीम अवश्य ही हारता है। लेकिन हारनेवाले को मायूस नहीं कठिन मेहनत करनी चाहिए मेहनत व लगन के बल पर ही हारेनवाली टीम विजेता बनती है। युवाओं के लिए कहा कि खेल के साथ-साथ शिक्षा का भी विस्तार जरुर करें जो हमारे समाज की प्रमुख आधार है। खेल एकता और अनुशासन का प्रतिक है। जिससे शारीरक और मानसिक शक्तियों का विकास होता है। इस दौरान सचिव सतीश सिंह, कमलेश पासवान, राजा सिंह, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, अजीत कुमार ,अवधेश पासवान, रामनरेश राम, शम्भू अधिवक्ता के साथ सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।