*बिहार प्रदेश के संकल्पित 33333 घरों में प्रज्वालित होगी यज्ञ

रिपोर्ट:-आचार्य मयंक शास्त्री
औरंगाबाद:- रफीगंज में विहंगम योग द्वारा विश्व शांति वैदिक महायज्ञ कराया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद सह जिला कल्याण प्रभारी विहंगम योग के दीनानाथ विश्वकर्मा व संचालन कुलदीप नारायण मास्टर साहब ने की। कार्यक्रम की शुभारंभ स्वागत गान व मंगलगान से किया गया साथ ही सदगुरुदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर अखंडद्वीप प्रज्जवलित कर किया गया । विहंगम योग संस्थान के पुरोहित आचार्य मयंक शास्त्री के द्वारा स्वर्वेद के विधिवत पाठ पारायण के पश्चात यज्ञाग्नि को प्रकट कर वैदिक मंत्रोच्चार कर सम्पूर्ण यज्ञ को कराया गया। आचार्य मयंक शास्त्री ने बताया कि यज्ञ एक श्रेष्ठ कर्म है जहां पूर्णतः संस्कार दिखता है। यज्ञ एक विशेष धार्मिक प्रक्रिया है,जिसके जरिए मनुष्य न सिर्फ भौतिक सुख बल्कि आध्यात्मिक संपदा भी प्राप्त कर सकता है। इस लिए संत प्रवर श्री विज्ञान देव महाराज जी के सानिध्य में सभी वैदिक पुरोहितों ने इस वर्ष सम्पूर्ण बिहार प्रदेश के 33333 घरों में यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित करने का संकल्प लिया है। सैकड़ों वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा यज्ञाग्नि में आहुति पड़ी, वही पूर्णाहुति देकर विश्व में शांति की प्रार्थना कर गई। इस दौरान भव्य भंडारा का आयोजन भी किया गया। यज्ञ कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रदीप कुमार चौरसिया, डा.मनोज कुमार, उमेश कुमार सिंह उपदेष्टा, गणेश प्रसाद गुप्ता, अखिलेश कुमार मिश्र, नगीना देवी, लक्ष्मी देवी, मालती देवी, रूधा देवी, बिट्टू कुमार, रघुनंदन प्रसाद अग्रवाल,संदीप कुमार के साथ कई श्रद्धालु शामिल रहे।