*जनप्रतिनिधि वंचित समाज को कल्याणकारी योजनाएं का लाभ दिलाए- संतोष पासवान*



गौतम कुमार,के वीरेंद्र की रिपोर्ट:-
 डेहरी/रोहतास
वंचित लोगो को सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए ई-श्रम कार्ड  बनाने को लेकर समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहने वाली रोहतास जिले के सबसे चर्चित समाजिक संगठन जन अधिकार फांउडेशन ने अकोढी गोला में एक कार्यशाला का आयोजन किया।जिसके मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश श्रम अधीक्षक (रोहतास) एवं विशिष्ट अतिथि अकोढ़ी गोला प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान थे।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा की ई-श्रम असंगठित क्षेत्र के कामगारों का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से डाटाबेस है,इसकी मदद से आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में राज्य एवं केंद्र सरकार सहायता प्रदान करतीं हैं।इस योजना के तहत आसमायिक मृत्यु होने पर तीन लाख रूपये बीमा राशि निःशुल्क मिलता है । रोहतास में लगभग दस लाख लोगों का अधिकारीक लक्ष्य तय जिसके विरूद्ध अभी तक केवल सात लाख चालीस हजार ही कार्ड बन पाया है।इस योजना के तहत रोहतास मे मृत्यु उपरांत चार लाभूको को लाभ पहुंचाया जा चुका हैं। वहीं अकोढी गोला प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधि की जिम्मेवारी बनती है कि वंचित समाज के लोगों को अधिक से अधिक सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाने हेतु जन जागरूकता फैलाएं । जन प्रतिनिधि समाज के रीढ़ होते हैं जिनका काम वंचित समुह को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना होता है। हर श्रमिक को ई -श्रमिक कार्ड बनवाना चाहिए।असंगठित क्षेत्र के लोगो के समावेशी विकास के लिए यह योजना एक वरदान है।अकोढी गोला प्रखंड को विकसित प्रखंड बनाने के लिए वंचित लोगो को मुख्य धारा से जोड़ना होगा।
कार्यशाला की अध्यक्षता जन अधिकार फांउडेशन रोहतास के अध्यक्ष व जाने-माने समाजसेवी सुजीत कुमार ने की। इस अवसर पर मुना पासवान मुखिया बरूणा पंचायत,परवेज आलम मुखिया पकड़िया पंचायत,बाक पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अभय कुमार,बराढी मुखिया प्रतिनिधि सुभाष राम,उप मुखिया मनीष विश्वकर्मा,उप मुखिया सतेन्द्र प्रसाद सिंह,उप मुखिया अक्षय कुमार, पंचायत समिति हरेराम पासी, पंचायत समिति रमेश कुमार,बराढी सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित कई वार्ड एवं पच सदस्य , पैक्स सदस्य उपस्थित रहे।