गौतम कुमार की रिपोर्ट:-
सासाराम (रोहतास) ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो डेहरी ऑन सोन शाखा के तत्वधान में प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में हो रहे आउटसोर्सिंग एवं कर्मचारियों के ज्वलंत समस्याओं के निराकरण में प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ में बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को पालन करते हुए मुख्य कारखाना प्रबन्धक प्रशासनिक कार्यालय के प्रांगण में विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता कामरेड एस0पी0 सिंह शाखा अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन बी0बी0 पासवान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के कार्यों को जो कार्य रेल कर्मचारी द्वारा किया जाता था उसे छीन कर आउटसोर्सिंग किया जा रहा है। उस पर अविलंब रोक लगाया जाय। एक तरफ कर्मचारियों की कमी दिखा कर रेल कार्यों को आउटसोर्सिंग किया जा रहा है। दूसरी तरफ आर्टिजन कर्मचारियों से कार्यालय का कार्य एवं अधिकारियों के आवसों पर मजदूरी कराई जा रही है। फ्लैश बट बिल्डिंग प्लांट का कार्य विगत कई माह से बंद कर दिया गया है, कॉलोनी की आवासों की स्थिति मरम्मत के अभाव में काफी जर्जर हो गया हैं। विगत दस सालो से जोन से आवासों का मरम्मत नही कराया जा रहा हैं।सारा पैसा अधिकारी कॉलोनी में खर्च कर दिया जाता हैं। अतः यूनियन मांग करती हैं कि स्पेशल वर्क के माध्यम से पीडी कॉलोनी स्थित आवासो का अविलंब मरम्मत कराने कि व्यवस्था करायी जाए अन्यथा यूनियन आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी।
शाखा मंत्री सुल्तान अहमद ने कहा कि एक तरफ कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर 25 प्रतिशत एलडीसीई कोटे की तहत रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा की तिथि स्थगित कर दिया गया। वही दूसरी तरफ कोविड-19 ओमीक्रोन के संक्रमण को देखते हुए महाप्रबंधक कार्मिक हाजीपुर द्वारा पत्र जारी कर 50 प्रतिशत स्ट्रेन्थ से कार्य संचालन एवं दिव्यांगजन एवं गर्भवती महिला कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश दिया गया है, एलडीसीई कोटे के तहत रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा की बंद है। इन समस्याओ का समाधान नही हुआ तो यूनियन आंदोलन तेज करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से केदार प्रसाद,ए0के0 उपाध्याय, रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह बी0बी0सिंह, बृजमोहन लाल, अरविंद कुमार, रमेश कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर प्रताप सिंह, संजय कुमार शर्मा, जीत बहादुर थापा, करमजीत प्रसाद, महेश कुमार, इमरान खान, मुकेश पासवान, कृष्णकांत पाल, राजेश कुमार निषाद, चंद्रिका यादव, राकेश कुमार सिंह, संजीवन, असलम आरजू , कृष्णा साह आदि उपस्थित रहे।