भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक झारखंडी मंदिर पंचमुखी मंदिर के प्रांगण में किया गया


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 
डिहरी भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक झारखंडी मंदिर पंचमुखी मंदिर के प्रांगण में किया गया नगर कार्यसमिति की बैठक  की अध्यक्षता डिहरी नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं संचालन नगर महामंत्री प्रभात शेखर ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह भोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।  मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को यह भी कहा कि 26 दिसंबर तक बूथ समिति का गठन कर अविलंब सूची सौंप दिया जाए तथा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में 26 दिसंबर को सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे । इस मौके पूर्व विधायक इंजीनियर सतनारायण सिंह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष परमहंस सिंह जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी पूर्व जिला महामंत्री अजय सिंह मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक नारायण चौधरी नगर महामंत्री कुँअर सिंह किसान मोर्चा जिला मंत्री अजय पांडे भाजयुमो कार्य समिति सदस्य निर्दोष पांडे भाजयुमो जिला मंत्री चंदन चौबे नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह, शशि शेखर विक्रम कुमार वीर बसंत लाल सुनील कुमार पाठक धनंजय शर्मा नगर मंत्री भोला लाल दास पिंटू सोनी,गुड़ु विश्वकर्मा   आईटी सेल के रंजीत शर्मा चंदन चौधरी, चंदन कस्यप  युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता रंजीत मालाकार बिगुल प्रसाद मोहम्मद नियाज सोनू सिंह उदय कुमार आदि उपस्थित थे।