धान एवं पुआल के ढेर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

गौतम कुमार की रिपोर्ट :-
डेहरी/इन्द्रपूरी 
इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा गांव में रविवार की मध्य रात्रि महादलित परिवार के लालमोहन पासी का करीब 5 बीघा खेत खलिहान में धान एवं पुआल के ढेर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी जिससे हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति धान फसल जलकर खाक हो गया मालूम हो कि लालमोहन पासी रात्रि भोजन कर करीब 10:00 बजे खलिहान तरफ देखा तो तेज लपेट में आग जल रहा था वह दौड़े-दौड़े खलिहान में आया तब तक जलकर स्वाहा हो गया था वह गांव के ही रामसमुझ पांडे की बटाई पर खेती किया था और आधा दवरी का कार्य संपन्न भी कर लिया पर किसी की नजर लग गई और ऐसी हरकत का अंजाम दिया उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अस्थल निरीक्षण कर जांच में जुट गई है इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि सरकारी राशि दिलाने हेतु हर संभव मदद किया जाएगा मौके पर ग्राम कचहरी पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू यादव, पूर्व वार्ड सदस्य अमन पासवान, अक्षय पांडे, बबन पासवान, बंसी पांडे, शशि भूषण पांडे, कामेश्वर पांडे समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए