गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में अधुरा पड़ा इको पार्क करीब एक वर्ष पूर्व नगर परिषद द्वारा निर्माण किए गए इको पार्क को बुधवार को नगर परिषद ने वन विभाग को हस्तांतरण कर दिया. इसके साथ ही अब नगर परिषद इको पार्क की देखरेख व सुरक्षा से खुद को अलग कर लिया. इको पार्क के लिए तैनात सुरक्षा गार्ड व सफाई कर्मचारी अब स्वतः नगर परिषद के अधीन कार्य करेगी. बताते चलें कि एक वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर डेहरी में पार्क के लिए भूमि की मांग की थी. तब मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने डेहरी नगर परिषद को पाठ निर्माण हेतु 6 एकड़ भूमि दिया था. भूमि मिलने के बाद विधायक व नगर परिषद के मत से इको पार्क का निर्माण कराया गया. झूला व अन्य व्यायाम सामग्री भी लगाया गया किंतु 4 माह पूर्व सरकार के निर्णय के अनुसार नगर परिषद के क्षेत्र के पार्क को वन विभाग को सौंपने के निर्देश के आलोक में नगर परिषद ने वन विभाग अधिकारियों को इको पार्क उनके जिम्मे सौंप दिया. स्थानांतरण के पुर्व नगर परिषद ने लगाया गई कुर्सियां व्यायाम सामग्री सीसीटीवी फुटेज व अन्य सामग्रियों की सूची भी नगर परिषद ने वन विभाग को सौंप दिया. वन विभाग के रेंजर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नगर परिषद द्वारा वन विभाग को पाक हस्तांतरित किया गया है आने वाले दिनों में इको पार्क को विकसित किया जाएगा. मौके पर नप के प्रधान सहायक अशोक कुमार, सुरक्षा गार्ड दिलीप गुप्ता समेत वन विभाग के कर्मी उपस्थित थे.