गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /इंद्रपुरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के आंनद मैरिज हॉल बड़ीहा में डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम आयोजित की गई क्षेत्र से आए हुए बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी के बातों को समझाते हुए श्री पांडे ने कहा कि अमृत महोत्सव में भारत की आजादी से जुड़ी रंगोली बनाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को अच्छी सीख मिल सके साथ ही लोरी गीत भी देशभक्ति से जुड़ी होनी चाहिए ताकि नए नए सिंगर भी देश भक्ति गीत गाकर भारत देश का नाम रोशन करें बिरसा मुंडा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जिस तरह आदिवासी समुदाय को जागरूक करते हुए अपनी जमीन की रक्षा के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए वह सदैव याद रहेगा श्री पांडे ने यह भी बताया कि 25 अगस्त को देश एक नई ड्रोन नीति लेकर आ रहा है जिसमें विदेशी और देसी निवेशकों ने 500 करोड़ रुपए का सौदा भी किया है ड्रोन की नई पॉलिसी खासकर युवाओं के लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा मौके पर बूथ अध्यक्ष अक्षय पांडे, भोला पासवान,राम निरेख पांडेय, धना राम, शिवम पांडे, रवि प्रकाश समेत अन्य लोग उपस्थित हुए