गौतम कुमार कि रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
ज्वाहर इण्डिया क्लब, आम्बेडकर चौक महान छठ व्रत पुजा महोत्सव हेतु बैठक क्लब के अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप की अध्यक्षता मे की गई। इस बैठक मे सर्व सम्मति से अम्बेडकर चौक पर गेट लगाने ,अम्बेडकर चौक से लेकर बाबु गंज मोड तक भव्य लाईट एवं छठव्रतियो के सुविधा के साथ फल वितरण करने का निर्णय लिया गया ।इस बैठक मे प्रमुख रूप से उपस्थित रिंकु सोनी ने कहा कि आप सभी के सहयोग से व्रतधारियो की सेवा समुचित प्रकाश की व्यवस्था आप सभी के अथक प्रयास से ही सफल होता है ।अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप ने बताया की बिगत कई बर्ष पहले से ज्वाहर इण्डिया क्लब के सदस्यो और स्थानीय दुकानदारो के सहयोग से हमसभी हर वर्ष बेहतर करने का प्रयास करते है जिसका परिणाम अम्बेडकर चौक की सजावट की चर्चा और स्थानीय लोगो की सेवाभाव का चर्चा पुरे जिले मे की जाती है हमसभी सदस्यो को जोडकर चलने का प्रयास करते है जिससे की हमारा चौक शहर मे बेहतर परिणाम देने मे सक्षम होता है । इस वर्ष न्यु साई लाईट एव साउंड के माध्यम से गेट एव सजावट की व्यवस्था की जा रही है ।आज ज्वाहर इण्डिया क्लब के सदस्यो की बैठक समापन के बाद आपसी संबंध प्रगाढ़ता हेतु लिट्टी चोखा भोज की भी व्यव्स्था की गई जिसका सभी सदस्यो और स्थानीय दुकानदारो ने साथ भोजन कर के सहभोज का लुफ्त उठाया।
बैठक के दौरान बीच बीच मे छठीमईया की जय के साथ लोगो मे महान छठ व्रत के प्रति आस्था और भक्तिभाव का भी झलक के साथ उत्साहपूर्ण जयकारे भी लगे । इस बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित रिन्कु सोनी,जय प्रकाश कश्यप, प्रवीण कुमार दुबे,बिशाल सिंह,केतन कुमार गुप्ता,अजय गुप्ता,आशिष कुमार, बिक्की कुमार, नन्दन गुप्ता,कल्लु जी,करन कुमार, कुन्दन कुमार, राजीव कुमार,दिपक कुमार, सावन कुमार,सुनील गुप्ता,डाक्टर किशोर जी,पंकज कुमार ,बिनोद जायसवाल, बब्लु जी डिस वाले, फरिद खान ,बजरंगी पासवान, मो शकिल, संजय विश्वकर्मा, प्रिय रंजन जी,रिषी गुप्ता,महेंद्र शर्मा,जितेश जी,गुलाब चन्द्र गुप्ता,आदर्श कुमार, सुरेन्द्र कश्यप,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,अभय सिंह, राजु सिंह,प्रकाश चौधरी,अशोक वर्मा ,युवराज कश्यप आदि लोग उपस्थित हुए।