रेलकर्मियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी - शिव गोपाल मिश्रा



                     ईसीआरकेयू द्वारा उठाए गए मूलभूत समस्याओ का होगा निराकरण- महाप्रबंधक

 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास।
ईसीआरकेयू के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया रेलवमेंस फेडरेशन की कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक में रेलकर्मियों के हक से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष जे आर भोंसले ने किया।वहीं मंच का संचालन करते हुए एआईआरएफ के महामंत्री कॉम शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि हमारे समक्ष रेलकर्मियों के हक और अधिकारों की और सामान्य जीवन की कठिनाइयों से संबंधित अनेकों समस्याओं के समाधान की चुनौती है. रेलवे को निजीकरण और मौद्रीकरण से बचाना, नये पेंशन को समाप्त कर सभी को गारंटी पेंशन देने, ट्रैक मेन्टेनर सहित सभी विभागों के निम्न ग्रेड पे के कर्मचारियों को उच्च ग्रेड पे और दूसरे विभागों में जाने के अवसर प्रदान करना, लोको और ट्रैफिक रनिंग कर्मचारियों को उच्च ग्रेड पे उपलब्ध कराना, 1800 ग्रेड पे के पचास प्रतिशत कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे दिलवाना, सभी विभागों के जूनियर इंजीनियर के पदों पर 20 प्रतिशत पदों पर विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करना, सभी एपेक्स लेवल सुपरवाइजर को राजपत्रित स्टेटस देना, 46300 से अधिक वेतन के रेलकर्मियों को भी रात्रि भत्ता दिलाने, सभी भत्तों का समयबद्ध भुगतान करने,बोनस के सिलिंग को सातवें वेतन आयोग के अनुसार न्यूनतम 18000 करने, सुविधा पास की योग्यता के अनुकूल सभी रेलकर्मियों को उसी वर्ग में यात्रा करने की बहाली करना,  रेलवे आवासों और कॉलोनियों की बदहाल स्थिति में सुधार करना आदि अनेक प्रमुख मांगों के समाधान के लिए भविष्य के चरणबद्ध  आंदोलन की रूप रेखा बनाने के लिए सदस्यों ने एकजुट होकर फेडरेशन के अध्यक्ष और महामंत्री को अधिकृत किया|

इस अवसर पर समारोह में पहूंचे पूर्व मध्य रेल के महाप्रबन्धक अनुपम शर्मा ने कहा कि पूर्व मध्य रेल कर्मचारियों की मूलभूत समस्याएं जो यूनियन के द्वारा रखी गयी हैं,उसका समाधान एवम निराकरण निश्चित तौर पर की जाएगी तथा रेल प्रशासन और रेलकर्मी के बीच ईसीआरकेयू मिल का पत्थर साबित होगा |
 बैठक के समापन पर ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डी के पांडेय तथा महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने सभी जोन्स से आए प्रतिनिधियों को बैठक के सफलतम समापन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने बैठक के आयोजन में ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन, कार्यकारी अध्यक्ष एस एस डी मिश्रा, मिथिलेश कुमार, रमेश चन्द्रा,बिंदु कुमार,बी बी पासवान, केदार प्रसाद, मनीष कुमार ,मनोज पांडेय, संजय मंडल, ओमप्रकाश, जोनल सेक्रेटरी सह केन्द्रीय कोषाध्यक्ष ओ पी शर्मा तथा ईसीआरकेयू के सभी शाखा के पदाधिकारियों एवं युवा सदस्यों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।