मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
औरंगाबाद:- औरंगाबाद जगदेव नगर स्थित महर्षि सदाफल देव आश्रम में संत प्रवर श्रीविज्ञान देव महाराज के 42 वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डा.रविरंजन, रेड क्रौस के चेयर मैन सतिश कुमार सिंह, सचिव दीपक कुमार, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र शर्मा,भाजपा नगर अध्यक्ष पिन्टू सिंह, ब्लड बैंक लैब टैकनिसियन सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा व मो.अनवर सलिम को माला पहानकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बिहार प्रांत के युवा अध्यक्ष संजय सिंह, जिला संयोजक उमेश प्रसाद सिंह, समाजिक कल्याण प्रभारी सह जिला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा ने बताया कि विगत कई वर्षों से संत श्रीविज्ञान देव महाराज के जन्मोत्सव पर औरंगाबाद के अलावे सम्पूर्ण भारतवर्ष में रक्तदान शिविर लगा कर हजारो यूनिट रक्त को ब्लड बैंक में दान दिया जाता है। बताया कि श्री विज्ञान देव महाराज का जन्म 28 अक्टूबर 1979 ई. को उत्तर प्रदेश के वृत्तिकुट आश्रम पर हुआ था। विज्ञान देव महाराज बाल्यकाल से ही अपनी अद्भुत आध्यात्मिक पहचान दे रहे और अल्पावस्था में ही ब्रह्मविधा के मंच से धारा प्रवाह दिव्य वाणी से लाखों भक्तों को आध्यात्मिक रसपान करा रहें हैं। बताया कि उपदेष्टा उमेश सिंह, जिला सहसंयोजक डा.श्यामनारायण प्रसाद गुप्ता, विनोद बर्मा, अनुज प्रसाद, बारुण प्रभारी सुनिल संगम, प्रकाश कुमार, सुनिल कुमार, राजगीर विश्वकर्मा, आदर्श कुमार, लव सिंह,नगीना देवी, लालमोहन प्रजापति,सीताराम बर्मा के साथ 40 लोंगो ने रक्तदान किया। बताया कि 40 यूनिट रक्तदान हुआ। मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित विद्यार्थी आचार्य मयंक शास्त्री, निरज पाण्डेय, रामचंद्र पाण्डेय,उषा देवी, प्रभा देवी, मुन्नी देवी, रीता शर्मा, कलाउती देवी, बेबी देवी,पुष्पा देवी, रेणु देवी,दिनेश यादव,विनोद शर्मा,अजय कुमार,दामोदर सिंह, शम्भु प्रसाद, विष्णु देव,सुधीर सोनी के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।