विकास कुमार की रिपोर्ट ;-
अकोढीगोला/रोहतास
विद्यालय खुलते ही शिक्षकों की मनमानी शुरू।
विद्यालयों में शिक्षक निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेकर नहीं दे रहे हैं जमा रसीद।
शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई नहीं पैसों की व्यवसाय शुरू।
डेहरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दरिहट गांव स्थित ए के जैन हाई स्कूल +2के प्रिंसिपल अशोक कुमार एवं शिक्षक राजेश कुमार के द्वारा विद्यालय में चल रहे एडमिशन और परीक्षा शुल्क में निर्धारित शुल्क से अधिक पैसा लेकर रसिद् नहीं देने के मामले में विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल के ऑफिस के सामने हो हंगामा शुरू कर दिया। विदित हो कि बिहार सरकार द्वारा परीक्षा शुल्क विज्ञप्ति में दसवीं वर्ग के परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए 950 रुपए एवं ईबीसी, एसी एसटी छात्रों के लिए 835 रुपए निर्धारित की गई है व जो छात्र नृत्य संगीत की परीक्षा देना चाहते हैं उनके लिए अतिरिक्त शुल्क 30 रुपए है परंतु इस क्षेत्र के विद्यालयों में नृत्य और संगीत की पढ़ाई ना के बराबर होती है परंतु विद्यालय प्रबंधक द्वारा सभी वर्गो के छात्रों से शुल्क में 30 रुपए जोड़कर ,सामान्य वर्ग के लिए 980 एवं ईबीसी एससी एसटी छात्रों के लिए 880 रुपए ले रहे हैं।
इंटर फाइनल परीक्षा में बिहार सरकार द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1400 रुपए एवं ईबीसी एवं एससी एसटी छात्रों को 260 रुपए की छूट देते हुए 1140 रुपए निर्धारित है वहीं विद्यालय प्रबंधक द्वारा सामान्य वर्ग के लिए 1430 रुपए एवं इबीसी एससी एसटी छात्रों के लिए 1200 रुपए शुल्क निर्धारित की गई है । दोनों शुल्क की राशि चिपकाए गए नोटिस बोर्ड पर भी अंकित है।
इंटर में नामांकन हेतु बिहार सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क हिंदी के छात्रों के लिए 875 रुपए एवं साइंस के छात्रों के लिए 1155 रुपए शुल्क निर्धारित करते हुए एसीएसटी के छात्रों के लिए हिंदी में180 एवं साइंस में 240 रुपए की छूट दी गई है परंतु विद्यालय प्रबंधक द्वार हिंदी के छात्रों से 950 रुपए एवं साइंस के छात्रों 1250 रुपए ली जा रही है।वही नव क्लास में एडमिशन हेतु सभी छात्रों से 200 रुपए ली गई है वही इंटर में पेटरमेंट के एग्जाम हेतु 1800 रुपए ली गई है जो कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से ज्यादा है। इंटर साइंस एडमिशन के लिए राहुल कुमार ने बताया कि 1060 रुपए लिया गया जबकि हम लोग एससीएसटी से आते है वही अफजल अंसारी इंटर साइंस से परीक्षा दे रहे हैं बताया कि 1450 रुपए दिए है, पेटरमेंट के एग्जाम दे रहे हैं मिंटू कुमार ने बताया कि 1800 रुपए दिए हैं इंटर हिंदी में एडमिशन हेतु पवन कुमार और रवीश कुमार ने बताया कि 970 लिए हैं दिलचस्प बात यह है कि सभी ने बताया कि उनको जमा रसीद की पर्ची नहीं दी गई है और शिक्षक ने कहा कि बाद में हम लोग समझ लेंगे । इन सभी बातों को लेकर की सरकार द्वारा निर्धारित राशि एवं विद्यालय प्रबंधक द्वारा निर्धारित की गई राशि एवं छात्रों द्वारा ली जा रही राशि की मिलान नहीं हो रही है और जमा शुल्क की पर्ची क्यों नहीं दी जा रही है शिक्षक राजेश कुमार एवं प्रिंसिपल अशोक कुमार भड़क गए और पत्रकार को किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया उन्होंने बताया कि पत्रकारों को विद्यालय में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार एवं संतोष मिश्रा(बीआरसी) ने बात करने पर उन्होंने कहां की ऐसी सूचना सत्यार्थ होती है तो विद्यालय प्रबंधक के ऊपर एवं शिक्षकों के ऊपर जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
