औरंगाबाद न्यायालय परिसर से हुई चोरी पलसर बाईक को बारूण पुलिस ने किया बरामद,अभियुक्त गया जेल


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण (औरंगाबाद):-  बारूण थाना क्षेत्र के बारूण बाजार से एक पलसर बाईक को बारूण पुलिस ने बरामद किया है। पलसर बाईक औरंगाबाद न्यायालय से चोरी हुई थी। बारूण थानाध्यक्ष धनंजया शर्मा ने बताया कि बारूण थाना क्षेत्र के सिरिस गांव के निवासी लल्लू कुमार औरंगाबाद न्यायालय के परिसर में अपनी बाईक खड़ा कर न्यायालय से सम्बंधित कार्य करने गया था, कि अज्ञात चोर ने उसकी बाईक चोरी कर ली थी।  कहा कि 24 अगस्त को बाईक चोरी हुई थी। मामले को लेकर औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कि गई थी। मामले को लेकर लगातार छापेमारी चल रही थी। इस क्रम मे  25 अगस्त को बारूण बाजार से पलसर बाईक के साथ अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त बारूण थानाक्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।