गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के कैनाल रोड स्थित पूर्व विधायक इंजीनियर सत नारायण सिंह यादव के अवास पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा डेहरी में तैयारी को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष व बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया 19 अगस्त से शाहाबाद मगध क्षेत्र में तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा को यादगार बनाने के लिए भाजपा तैयारी कर रही है पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा पहली बार मंत्रिमंडल सभी धर्म सभी समुदाय तथा सभी राज्यों को स्थान मिला है पहली बार 11 महिलाओं को केंद्र में मंत्री बनाया गया इसलिए देश भर में नए बनें मंत्री जनता से आशीर्वाद लेंगे केंद्रीय उर्जा मंत्री आर के सिंह 3 दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं जो 20 अगस्त को 10 बजे इंदरपुरी से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे तथा थाना चौक अंबेडकर चौक रामा रानी चौक से एन एम् सीएच जमुहार पायलट बाबा आश्रम सासाराम होते हुए जाएंगे इंदरपुरी में केंद्रीय मंत्री का स्वागत आदिवासी नित से होगा डेहरी के थाना चौक से अंबेडकर चौक फूलो की वर्षा की जाएगी केंद्रीय मंत्री दिवंगत चिकित्सक अवध बिहारी सिंह के घर पहुंचकर मातम पुर्सी भी करेंगे 20 अगस्त को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के आगमन को लेकर तैयारी की रूपरेखा तय की गई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक काराकाट श्री राजेश्वर राज को कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर अनेक टिप्स दिए मौके पर प्रमोद चंद्रवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष शाहाबाद प्रभारी और जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक काराकाट राजेश्वर राज ,पूर्व विधायक डेहरी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी ,पूर्व जिला अध्यक्ष राधा मोहन पांडे जिला महामंत्री विजय सिंह शशि भूषण प्रसाद अरुण पांडे जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल जिला प्रवक्ता मंगल आनंद पाठक ,प्रकाश गोस्वामी ,संजय तिवारी ,जिला मंत्री नवीन चंद्र ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ,निर्दोष पांडे आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

