मयंक शास्त्री कि रिपोर्ट;-
बारूण(औरंगाबाद):- मंगलवार के दिन में बारूण थानाध्यक्ष ने बालू के अवैध कारोबार में लिप्त एक ट्रैक्टर को जप्त किया। जप्त ट्रैक्टर को पुलिस अपने साथ थाना ले आई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष को लगातार सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के सहसपुर में सोन नदी से बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। बालू माफिया पुलिस की रेकी कर नदी घाट से बालू का उत्खनन कर बेच रहे हैं। जानकारी पाकर बारूण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने दल बल के साथ सहसपुर बालू घाट के समिप छापामारी अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस की गाड़ी देख कई ट्रैक्टर चालक भाग निकले जबकि एक ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हलांकि इसके चालक भी पुलिस को देख भाग निकले। जप्त ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में थाना ले आई। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई।
