भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इंद्रपुरी 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा डेहरी ग्रामीण मंडल में तैयारी को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष व बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने कमरनगंज गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की 20 अगस्त को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के आगमन को लेकर तैयारी की रूपरेखा तय की गई जिसमें मुख्य अतिथि श्री चंद्रवंशी ने ग्रामीण मंडल कार्यक्रम प्रभारी प्यारेलाल ओझा तथा मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे को कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर अनेक टिप्स दिए उन्होंने बताया कि श्री सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह, संतोष सिंह,सांसद सुशील सिंह, गोपाल नारायण सिंह, पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह,प्रदेश मंत्री अजय यादव के साथ दर्जनों नेता काफिले में शामिल रहेंगे बैठक समाप्ति के बाद मुख्य सड़क नेशनल हाईवे कमरनगंज मोड़ के पास मांशु प्रिंटर्स फ्लैक्स दुकान का उद्घाटन प्रमोद चंद्रवंशी ने फीता काटकर किया मौके पर रोहतास जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष राधामोहन पांडे, जिलामहामंत्री शशि भूषण प्रसाद, अरुण पांडे,विजय सिंह, सुधीर सिंह, संतोष पटेल, बबल कश्यप, जिला प्रवक्ता संजय तिवारी,प्रकाश गोस्वामी,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता, सुधीर चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री सोनू सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए