डीडीयू रेल मंडल मे धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास।
75वें आजादी के अमृत महोत्सव पर पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल मे मंडल के सभी कार्यालयो पर बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाई गई तथा झंडोत्तोलन किया गया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया । तदुपरांत राष्ट्रगान गाया गया एवं मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेलवे सुरक्षा बल की पलटन का निरीक्षण भी किया गया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अपने संबोधन में इस वित्तीय वर्ष में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों सहित सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दीं। 
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन एंव  अतुल कुमार ,वरिष्ठ मंडल संकेत एव॔ दूरसंचार अभियंता (समन्वय)बृजेश कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक पदाधिकारी अजित कुमार, रेल सुरक्षा बल के कमांडेंट आशीष मिश्रा, वरीय मंडल अभिय॔ता समन्वय वारिज नयन,वरिष्ठ मंडल अभियंता सुनील कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (गुड्स)मो इकबाल, ईसीआरकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद सहित सभी शाखा अधिकारी, मंडल के महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, मंडल के यूनियन/एसोसिएशन के  पदाधिकारी व रेलकर्मी उपस्थित रहे।
वहीं डीडीयू प्लान्ट डिपो मे मुख्य कारखाना प्रबंधक एच सी यादव,ईसीआरकेयू शाखा प्लान्ट डिपो मे सुल्तान अहमद,शाखा वन मे श्रीराम सिंह,शाखा दो मे   भैयालाल,शाखा तीन मे एसपी सिन्हा,डेहरी शाखा मे एसपी सिंह तथा गया शाखा मे भी यूनियन के पदाधिकारी, गया जंक्शन पर स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार, औरगाबाद मे स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार, सोननगर स्टेशन पर संजय पासवान, अकोरहा मे स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार, नवीनगर मे सुरेन्द्र कुमार, डेहरी ऑन सोन स्टेशन मे मुना रजक,डेहरी रेल सुरक्षा बल के मैदान मे सहायक मंडल अभियंता सुमन कुमार (आईआरईएस),डेहरी रेल हॉस्पिटल मे सहायक मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरदीप कुमार सिंह, डेहरी संकेत एव॔ दूरसंचार विभाग मे सहायक मंडल संकेत एव॔ दूरसंचार अभियंता अनिल कुमार रजक,पहलेजा स्टेशन पर रामू दास,सासाराम स्टेशन पर केके पांडेय, कुम्हुअ स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक असीम कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
इस आजादी के अमृत महोत्सव के झंडोत्तोलन के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमे कई जगहों पर ईसीआकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी मिथलेश कुमार, केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा,केन्द्रीय संगठन सचिव बीबी पासवान भी मौजूद थे।