चिराग पासवान ने कॉमरेड भूतपूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव के प्रतिमा का अनावरण कर बारूण लोजपा कार्यालय का किया उद्घाटन



 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- 

लोजपा सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के दौरान औरंगाबाद से रोहतास जाने के क्रम में शनिवार को बारूण उपप्रमुख प्रतिनिधि सह लोजपा नवीनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के आवास पर  पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बारूण प्रखंड के योगिया से लेकर सोननगर तक बैंड बाजे,घोड़े एवं भारी मात्रा में वाहन के साथ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्कोट करते हुए भव्य स्वागत किया।  कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण सांसद चिराग पासवान के द्वारा किया गया और उन्होंने माल्यार्पण कर नमन किया।  इसके साथ ही लोजपा का प्रखंड कार्यालय का भी फीता काटकर कर उद्घाटन किया। चिराग अपनी गाड़ी पर बैठे हाथ जोड़े बड़ों से आशीर्वाद और युवाओं से हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि समर्थकों का भीड़ का जनसैलाब उमड़ गया था। विजय कुमार सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि चिराग पासवान हमारे नेता हैं। इनके नेतृत्व में बिहार का राजनीतिक मे विश्वास का चिराग जलेगा,जिससे प्रदेश चिराग से प्रकाश होगा और चिराग पासवान आनेवाले दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। बताया कि  चिराग पासवान वह बिहार की जनता से आशीर्वाद लेने के लिए निकले है। औरंगाबाद और बारूण नवीनगर विधानसभा की जनता का उन्हें अपार स्नेह मिला है। आशीर्वाद यात्रा के दौरान जगह-जगह पर उनका फुल माला से स्वागत किया गया। चिराग ने भूतपूर्व विधायक के पत्नी और उनके परिवार से मिले और सहानुभूति जताई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुप कुमार ठाकुर, जिला सचिव रंजु वर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कंचन देवी, जिलाउपाध्यक्ष गया कौशल कुमार, पूर्व प्रत्याशी कुटुम्बा सरूण पासवान, मुन्ना लाईट, सुहेल खान, प्रखंड अध्यक्ष नवल पासवान, धमनी पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, पूर्व लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह,अमित कुमार,नंदलाल पासवान, धनंजय कुमार, सतेंद्र सिंह, कमलेश पासवान, पारस पासवान,लालबाबू के साथ हजारों समर्थक उपस्थित रहे।