कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
बुधवार को कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डिहरी डालमियानगर के निर्देश पर नगर प्रबंधक के नेतृत्व में नगर परिषद कर्मियों के साथ प्लास्टिक छापामारी अभियान किया गया। जिसमें 2 थोक विक्रेताओं के यहां छापामारी की गई। जिसमें गुरु नानक स्टोर मोहन बीघा से 7.5 केजी प्लास्टिक बरामद की गई तथा 5000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
आम नागरिकों से अपील है कि प्लास्टिक का उपयोग ना करें प्लास्टिक ना केवल पर्यावरण को दूषित करता है साथ हीं हमारे जीवन के लिए भी खतरनाक है। कार्यपालक पदाधिकारी श्रृतिक कुमार के निर्देश पर छापेमारी की गई हैं,
