भाजपा डेहरी मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इन्द्रपुरी 

इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा स्थित आनंद मैरिज हॉल में आगामी 26 जुलाई को भाजपा डेहरी मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी इस संबंध में अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने बताया कि प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देश पर वर्किंग कमेटी की बैठक कार्यकर्ताओं को संगठन की नई-नई जानकारियां देने हेतु प्रत्येक तीन माह पर कार्यसमिति मीटिंग की जाती है ताकि नए कार्यकर्ताओं को भी संगठन के नियम की जानकारी मिल सके भाजपा नेता श्री पांडे ने यह भी बताया कि उक्त बैठक में 61 सदस्य कार्यसमिति मैं मंडल के पदाधिकारी , पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा जिला एवं प्रदेश स्तर के वरीय कार्यकर्ता भी शामिल होंगे जो बैठक में संगठन को और मजबूत करने के लिए लोगों को नई नई टिप्स देंगे ताकि आगामी चुनाव में अधिक सीट जीत सके आनंद पांडे ने अंत में बताते हुए कहा कि बैठक समाप्त होने के पश्चात हर बूथ हरियाली योजना के तहत गांव में दर्जनों औषधीय एवं फलदार वृक्ष लगाया जाएगा ताकि लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके साथ ही उसकी देखभाल करते हुए 1 वर्ष पूरा होने पर वार्षिकोत्सव भी मनाया जाएगा