गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
भारतीय जनता पार्टी रोहतास एवं कैमूर जिला के कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित ई चिंतन सत्र 4 के तहत शनिवार को स्क्रीन टच मोबाइल से वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता रोहतास जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने की मुख्य वक्ता के रूप में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से व तीनों सेनाओं थल सेना, जल सेना और वायु सेना के पास नई नई तकनीक से बना हुआ अनेकों हथियार एवं परमाणु बम भारत के पास है जो विषम परिस्थिति में दूसरे देशों से निपटने में सक्षम है बिहार में भी एनडीए की सरकार मजबूती के साथ तेज गति से विकास कार्य कर रही है तथा विधि व्यवस्था चुस्त रहने सेलोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं जूम मीटिंग मैं डेहरी के पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह, रिंकी रानी पांडे, जिला प्रभारी जितेंद्र पांडे, जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, अरुण पांडे, जिला प्रवक्ता संजय तिवारी, प्यारेलाल ओझा, डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए धन्यवाद ज्ञापन कैमूर के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया
