मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- सोननगर जीआरपी थाना ने एक ट्रेन के शौचालय से काफी मात्रा में शराब बरामद किया है। जिस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। इसकी जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष सीके सिन्हा ने बताया कि अवैध शराब की जांच को लेकर सोननगर जंक्सन पर खड़ी गाड़ी संख्या 03341 बरकाखाना डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन में जांच की गयी। जिस दौरान गार्ड बॉगी से आगे से चौथी बॉगी में शौचालय में छिपाकर काफी मात्रा में देशी शराब रखा गया था। जिसमें टनाका कंपनी का देशी शराब के दो सौ एमएल के 135 की संख्या में और तीन सौ एमएल की 32 की संख्या में शराब बरामद हुई। हालांकि शराब के साथ किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। जिस मामले में आगे की जांच चल रही है।
