मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण (औरंगाबाद) :- बारूण प्रखंड के मस्तूल बारूण एक निजी भवन में मंगलवार को आदिवासी जागरण मंच की एक बैठक बारूण प्रखंड अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई।बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता रामा शंकर विश्वकर्मा एवं संचालन पपु विश्वकर्मा ने किया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा ने आगामी 9 अगस्त को धर्म सभा भवन में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मगध प्रमंडलीय महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की। दीनानाथ विश्वकर्मा ने बताया कि दशरथ मांझी ही सिर्फ पहाड़ तोड़ने का काम नही किया बल्कि उनका औजार बनाने का काम शिबू विश्वकर्मा ने भी किया था।जो उसका नाम तक नही जानते।राजनीति भागीदारी में भी इस बार नही है जो सिर्फ वोट देना जानता है लोहार, वोट लेना भी जानता है।इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि अपनी चट्टानी एकता प्रस्तुत करने के लिए मगध प्रमंडल के गया,जहानाबाद,औरंगाबाद,नवादा एवं अरवल से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आदिवासी महासम्मेलन मगध प्रमंडल में ऐतिहासिक होगा। इसके लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया जा रहा है। इस महासम्मेलन की सफलता को लेकर उपसमितियों का गठन किया गया। जिसमें कई लोगों को अहम जिम्मेदारियां दी गई। वही लोहार अनुसूचित जनजाति जागृति मंच औरंगाबाद के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं जदयू गोह विधानसभा प्रभारी सह पूर्व मुखिया विजय विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान प्रगति एवं विकास के लिए एकजुटता जरूरी है।इसके लिए सामाजिक मेलजोल के साथ सप्ताह में केवल एक दिन सामाजिक कार्यों में लगाएं।एवं 9अगस्त2021 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय होकर कार्यक्रम में हिस्सा लें। इस अवसर पर औरंगाबाद लोहार अनुसूचित जनजाति जागृति मंच के सदर प्रखंड अध्यक्ष रामश्लोक विश्वकर्मा,रामाश्रय विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, व्यस्थापक टिंकू विश्वकर्मा, राजदेव विश्वकर्मा, बैजनाथ विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या लोहार समाज के लोग उपस्थित रहे।
