कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी / डालमियानगर
डालमियानगर
ऋषिकेश कुमार सिंह को बिहार निवेश आयुक्त कार्यालय मुंबई द्वारा पत्र जारी कर प्रवासी वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजक ऋषिकेश कुमार सिंह को बिहार इन्वेस्टमेंट प्रमोशन कमिटी (बीआईपीसी) का सदस्य नामित किया गया है। विदित हो कि बीआईपीसी बिहार में अधिक से अधिक निवेश करने की दिशा में पहल करता है। बिहार रोहतास जिला के कर्मा गांव के मूल निवासी फिलहाल जो गुजरात के अहमदाबाद में रहकर अपना व्यवसाय तथा सोशल कार्य करते हैं। व्यवसायी के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी अहमदाबाद में अच्छी पहचान है। ऋषिकेश सिंह प्रवासी बिहारी समाज के लोगों को हर मौके पर मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। कोरोना के संक्रमण काल में उन्होंने हजारों प्रवासी बिहारियों को प्रवासी वेलफेयर फाउंडेशन के तरफ से काफी मदद पहुंचाया था। कुछ दिन पूर्व उन्होंने गुजरात में बिहार सरकार में गुजरात सरकार के सहयोग से बिहार महोत्सव का भी आयोजन कराया था । ऋषिकेश सिंह के नेतृत्व में संचालित बिहार वेलफेयर फाउंडेशन बिहार की कला और संस्कृति को भी दूसरे प्रदेशों में प्रचारित एवं प्रसारित करने का काम करता है। ऋषिकेश सिंह ने बीआईपीसी का सदस्य नामित करने के लिए इन्वेस्टमेंट कमिश्नर सह बिहार फाउंडेशन के सीईओ को धन्यवाद दिया है तथा हर संभव उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बताया कि रोहतास जिला में सीमेंट , कृषि सहित अन्य कई क्षेत्रों में निवेश की काफी संभावनाएं हैं । मैं अपने स्तर से विशेष रूप से प्रयास करके रोहतास में प्रवासी प्रदेशों के उद्योगपतियों से निवेश करने के लिए प्रयासरत हूं।