महंगाई के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


 कुमारी वर्षा की रिपोर्ट ;-

औरंगाबाद /बरुण 
 राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बारुण प्रखंड में रिकार्ड तोड़ महंगाई के विरोध में प्रदर्शन मार्च किया गया, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया ।नबीनगर के  राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मोड़ से बारुण बाजार थाना चौक तक साइकिल और घरेलू गैस के खाली सिलेंडर के साथ हाथों में महंगाई विरोधी नारे लिखे तख्ती लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया  प्रदर्शन  को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि पूरे देश में महंगाई से आम जीवन अस्त व्यस्त है पेट्रोल डीजल घरेलू गैस और रोजमर्रा की सामानों पर बेतहाशा मूल्य वृद्धि होने से आमजन पीड़ित हैं ,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राज्यव्यापी प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य की सरकार को यह चेतावनी देने का काम किया है की यथाशीघ्र महंगाई को नियंत्रण में लिया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में  यह आंदोलन व्यापक रूप लेगी और पूरे बिहार में चक्का जाम किया जाएगा। युवा राजद के प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर बड़े अरमानों के साथ जनता ने अच्छे दिन के लिए सौंपी थी, लेकिन देश की यह दुर्दशा होगी और महंगाई इतनी चरम सीमा पर पहुंचेगी ,इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष युगल यादव, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मजीत यादव ,छात्र अध्यक्ष निर्भय यादव, शत्रुघन यादव ,धनंजय कुमार सिंह, अनिल सिंह ललेंद्र कुमार,कंचन कुमार, जितेंद्र सोनी, अशोक राम ,श्री राम सिंह, रंजीत सिंह ,अनुज यादव, अजीत यादव ,रंजन यादव, सुशील गुप्ता तैयब हुसैन, विकास यादव के साथ राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।