रेल पुलिस ने 8 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया,


 कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर 

राजकीय रेल पुलिस ने गुरुवार को प्लेटफार्म संख्या दो से 8 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष वशिष्ठ सिंह ने बताया कि काराकाट थाना क्षेत्र के बाद गांव निवासी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से बैग में रखे  750 ईमेल का चार बोतल अंग्रेजी शराब तथा 250 ईमेल का चार बोतल शराब बरामद किया गया. उक्त शराब बिक्री के लिए ले जा रहा था.