रेलवे परिसर से रेलवे पुलिस ने लावारिस बैग किया बरामद,


 कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी / डालमियानगर 
रेलवे परिक्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है यह उचक्के सफर कर रहे यात्रियों के बैग को बड़ी सफाई से उड़ा लेते हैं इसी के तहत गुरुवार को रेलवे क्षेत्र के फुटओवर ब्रिज प्लेटफार्म नंबर 5 के पास झाड़ियों से एक लावारिस बैग को बरामद किया गया को जांच किया गया तो उसमें यात्री के कपड़े हो मोबाइल चार्जर के अलावे अन्य सामान थे ।आरपीएफ निरीक्षक मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि उक्त स्थल पर लावारिस हालत में बैग रखे जाने की सूचना लोगों द्वारा मिली थी. बैग किसका है पता किया जा रहा है। यह मामला जीआरपी पुलिस का है जिन्हें यह बैग को सुपुर्द कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।