राष्ट्रीय छात्र दिवस एवं अभाविप के 73 वां स्थापना दिवस पर शुरू हुआ पौधारोपण अभियान: आशिका


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

औरंगाबाद:- 9 जुलाई राष्ट्रीय छात्र दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73 वां स्थापना दिवस के अवसर पर अभाविप औरंगाबाद के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी इकाइयों में 500 पौधे लगाकर स्थापना दिवस मनाया। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राज्यव्यापी अभियान मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान जो 9 जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे बिहार में पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका शुभारंभ आज पूरे बिहार में हुआ। औरंगाबाद जिले में नगर मंत्री कुणाल सिंह के नेतृत्व में सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्रांगण में 250 पौधे लगाया गया। जिसमें छायादार फलदार पौधे जैसे पीपल, आम, अमरूद, वट, आँवला का पौधा लगाया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशिका सिंह ने कहा की विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के दिन से लगातार यह पौधारोपण अभियान 15 जुलाई तक पूरे जिले भर में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य के साथ स्थापना दिवस मनाई जायेगी। इस मौके पर उपस्थित ऋषि राज, प्रभात कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक पाठक, पवन कुमार, प्रियांशु कुमार, अमीषा, शालू, राज ने पौधे लगाकर उसके सुरक्षा का दायित्व लिया।