गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी, /रोहतास ।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमते ही रेलवे ने यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए डीडीयू रेल मंडल के डेहरी आन सोन स्टेशन से बडकाखाना और वरवाडिह जाने के लिए तीन जोड़ी ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
जिन ट्रेनों को इस रूट पर चलाने की अनुमति मिली है, उनमें डेहरी आन सोन -बडकाखाना पैसेंजर ट्रेन संख्या 53349/53350,डेहरी आन सोन-बडकाखाना पैसेंजर ट्रेन संख्या 53611/53612 तथा डेहरी आन सोन -बरवाडिह पैसेंजर ट्रेन संख्या 53357/53358 का नाम शामिल है। वहीं सासाराम आरा एव सासाराम पटना के बींच भी दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दे दी है।ट्रेन संख्या 03671/03672 सासाराम सेआरा के बीच तथा ट्रेन संख्या 53211/53212 सासाराम-पटना के बीच चलेगी।रेल सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द इन ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
