गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
भारतीय जनता पार्टी रोहतास जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को सासाराम स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी उपस्थित हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाते हुए भारत माता की जय का नारा लगाया गया जिला की ओर से आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि ने सभी मंडल से आए हुए भाजपा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया मौके पर जिला प्रभारी जितेंद्र पांडे, देहरी के पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राधा मोहन पांडे, राजेंद्र सिंह भोला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह, सुधीर सिंह, रवि पासवान, डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरुण पांडे ने किया
