मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बुधवार की रात्रि में सिरिस गांव में कुछ असामाजिक तत्वों के आंतक से लोगों में रोष बना हुआ है। इन दिनों असामाजिक तत्व कस्बे में कही भी कोई वारदात करने से नहीं चुक रहे हैं। बुधवार की दरम्यान रात कस्बे के सिरिस गोबिंपुर गांव निवासी विनय कुमार खत्री ने एनपीजीसी से काम करके घर लौट रहा था, कुछ बदमाशों ने विनय कुमार खत्री को बुलाया लेकिन वह नही आया तो उसके साथ मारपीट करके पैकेट से 2300 सौ रुपये निकल छीन लिया गया। किसी तरह जान बचा कर घर पहुँचा। बदमाशो ने उसके घर तक पीछा करके परिवार के सदस्यों एवं महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ लाडी डंडे से जानलेवा हमला कर के चार व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल बजरंगी खत्री, कौशल कुमार खत्री को सर फट गया है और जीतन खत्री को बारूण सरकारी हॉस्पिटल से रेफर कर दिया गया है जो वाराणसी में ईलाज के लिए भेजा गया। जिनकी हालत काफी गम्भीर है।अपराधी 15 से 20 के संख्या में थे। जिसे सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली तो वारदात को लेकर रोष छाया रहा। इस घटना को लेकर सिरिस बाजार पूरी तरह से दिन भर बंद रहा। जब इस मामले को लोकल नेताओं को मालूम हुआ तो बारूण उप प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने घटना को निंदा करार करते हुए प्रसाशन को कठोर करवाई करने की मांग की। कहा कि आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार किया जाए। वही भोपतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार और समिति बलजीत सिंह ने कहा कि हमारे पंचातय की घटना है और यहाँ पर अपराधियों को मनोबल इतना बढ़ गया है कि इंसान लोगो को जीना हराम हो गया है। ग्रामीण स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह भी लगा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में शांति वातावरण करने के लिए असमाजिक तत्वों के व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करे। पिड़ीतों ने बदमाशों के खिलाफ बारूण थाना में मामला दर्ज कराया है। बारूण थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया की मारपीट कर चार व्यक्ति की घायल की मामला सामने आया है और मामले को लेकर छानबीन जारी है।असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
