गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
शिवसागर से जिला होमगार्ड्स कमांडेंट महराजगंज उत्तरप्रदेश पदस्थापित होने के बाद सेमरी पाठक निवासी विंध्याचल पाठक रविवार को पहली बार गांव पहुंचे और मानिक ब्रह्म बाबा का पूजा अर्चना की। उनके प्रथम आगमन पर ग्रामीणों व परिजनों ने उनका बैंड़ बाजे के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात माल्यार्पण कर उनका मुंह मीठा कराया गया। बताते चलें कि ये किसान परिवार से आते है। विंध्याचल पाठक की प्रारंभिक पढ़ाई लिखाई ग्रामीण परिवेश में हुई है। उन्होंने दसवीं कक्षा हाई स्कूल रायपुर चौर से पास की थी। इसके बाद उन्होंने आईएससी सकलडीहा से पास की एवं बीएससी की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से पूर्ण की। ग्रामीणों ने कहा कि विध्यांचल पाठक ने अपने गांव का ही नाम नहीं पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। जिसमें बड़े भाई पूर्व उप प्रमुख रामजी पाठक, जीजा दीनानाथ चौबे, सुरेंद्र सिंह रायपुर चोर, रामेश्वर पाठक, मृत्युंजय पाठक, अयोध्या रजक, सुदर्शन बिन्द, ललन राम, विकाश जी, रामप्रवेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
