टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु एसडीएम ने की बैठक


 वर्षा की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास
सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 के अंतर्गत चल रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने एवं टीकाकरण कराने के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से दिनांक शनिवार को पूर्वाहन 11:00 बजे नगर परिषद कार्यालय सासाराम के सभागार भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी l एसडीओ ने कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के लिए जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि लोगों में टीकाकरण को लेकर सकारात्मक रूप से जागरूक होकर वैक्सीन लेने एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें l
बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के (जिला अध्यक्ष) सह डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स के सदस्य संतोष कुमार ने कहा कि 14 जून 2021 को जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में एक बैठक रखा गया था। जिसमें उन्होंने टीकाकरण को सफल बनाने हेतु जागरूक करने में प्राइवेट विद्यालयों का अहम रोल बताया था क्योंकि विद्यालय में किसी ना किसी घर से एक या दो बच्चे अवश्य नामांकित है। वही 18 जून 2021 को जिला अधिकारी के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार के अध्यक्षता में उनके कार्यालय में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ एक बैठक आहूत की गई थी।
जिसमें रोहतास जिले के सभी प्रखंडों से 10-12 स्कूलों को चिन्हित कर टीकाकरण केंद्र बनाने के लिए विद्यालय का नाम मांगा गया। जिसमें शिक्षक सहित स्कूल में नामांकित सभी बच्चों के अभिभावक को वैक्सीनेशन दिया जा सके। जुलाई माह से स्कूल खुलने से पहले रोहतास जिले में संचालित सभी निजी विद्यालय के स्टाफ वैक्सीनेशन ले लेंगे अगर वैक्सीनेशन में और तेजी लाने की जरूरत पड़ा तो जिला स्तरीय एक बैठक कर सभी निजी विद्यालयों के सहमति से एक आदेश पारित किया जाएगा जिसमें स्कूल खुलने पर वही बच्चे को स्कूल परिसर में आने के लिए अनुमति दिया जाएगा जिनके माता-पिता वैक्सीनेशन ले चुके हैं।