कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी 51वॉ जन्मदिन

 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास

 डेहरी रोहित चित्र मंदिर में कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी का केक काटकर 51 वॉ जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डेहरी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर अरविंद सिंह, रोहित कुमार, डेहरी नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष पारसनाथ दुबे, पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष गिरिजा नंदन सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रहमान, देवमुनि सिंह, ललन मेहता, मुमताज अंसारी, आनंद तिवारी, दिनेश यादव, पप्पू कुमार, रवि कुमार, अधिवक्ता हरिवंश सिंह, वरीय अधिवक्ता उमा शंकर पांडे आदि उपस्थित थे। अपने संबोधन में पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष गिरजा नंदन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के भविष्य के साथ-साथ लोगों की जरूरत हैं। पार्टी के सभी युवा नेता उनके ऊपर काफी भरोसा करते हैं। लोगों का भरोसा होने के कारण राहुल गांधी की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी संभालते हुए पार्टी को ऊपर ले जाएं। जो जात-पात से ऊपर उठकर देशहित की बात करती हो। सभी लोग जानते हैं यह परिवार देश के लिए अनेक कुर्बानियां दी है। देश के लिए स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा एवं उनके पुत्र राजीव गांधी की शहादत सभी को याद है। यह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राहुल गांधी भी उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर जिस प्रकार लोगों के दिलों में अपना जगह स्थापित कर रहे हैं उससे देश के लोग उन्हें प्रधानमंत्री के रूप देखना चाहते हैं। आज के परिवेश में देश को हर मोर्चे पर सुदृढ़ करने के लिए ऐसे युवा नेता की जरूरत है।