फरार प्रेमी युगल पुलिस दबिश के कारण थाने में किया सरेंडर


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू सिधौली निवासी बिगत एक माह पूर्व थाने में अपनी पुत्री को भगाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने कांड संख्या 252/201 दर्ज किया था। आवेदन के अनुसार  दर्शन कुमार, बलिराम सिंह, मुद्रिका सिंह, कुंदन सिंह चारों ग्राम चरकही, थाना भदौर, जिला पटना को आरोपी बनाते हुए इनके विरुद्ध मामला दर्ज करने की शिकायत की गई थी। डालमियानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार प्रेमी प्रेमिका की तलाश मे जुट गई थी। डालमियानगर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह प्रेमी युगल थाने में पहुंच कर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। जिसके उपरांत डालमियानगर पुलिस दोनों प्रेमी युगल को डेहरी न्यायालय में पेश किया। डेहरी न्यायालय ने प्रेमी युगल का बयान 164 के अंतर्गत दर्ज कर साथ रहने की अनुमति दे दी। बयान दर्ज कराने के उपरांत प्रेमिका प्रेमी को अपने साथ लेकर घर चली आई।