गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी लागू कराने हेतु जिले में अवैध शराब के सेवन/निर्माण/बिक्री/भंडारण/परिवहन/शराब तस्करों/शराब व्यवसायियों/ शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष समकालीन अभियान चला रही है। इसी क्रम में
17.06.2021 को पुलिस अधीक्षक, रोहतास को गुप्त सूचना मिली की सासाराम नगर थाना अंतर्गत मोहल्ला शाहजलालपीर में अवैध रूप से शराब का बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु थानाध्यक्ष, सासाराम नगर थाना को पुलिस बल के साथ भेजा गया। सत्यापन एवं छापामारी के दौरान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के मुहल्ला शाहजलालपीर स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के सामने रोड से सोनू राम, पे0-जोखन राम, सा0-मोकर, थाना-अगरेर को एक बोरा में 8PM 180 ML का 80 पीस कुल-14.400 लीटर शराब एवं 8 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित करवाई हेतु थानाध्यक्ष, को कड़ी करवाई करने का निर्देश दी गई बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2018 दर्ज किया गया है।
वही पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती ने बताया कि रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। शराबबंदी से संबंधित कोई भी सूचना/जानकारी रोहतास पुलिस को दें। उक्त सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम/पता गुप्त रखते हुए सूचना पर त्वरित कार्रवाई कराई जायगी।
