बीपीएससी परीक्षा में सफल हुए गुफरान अनवर को विधायक ने किया सम्मानित


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-


बारूण(औरंगाबाद):- बीपीएससी परीक्षा में 924 अंक प्राप्त कर सफल होने वाले बारूण के  डॉ. मुस्ताक अहमद कादरी के नाती गुफरान अनवर को सम्मानित करने के लिए नबीनगर राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबलू सिंह तथा राजद के  प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार उनके आवास पर पहुंचे। राजद विधायक ने गुफरान को बुके देकर तथा डॉ चंदन कुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। नबीनगर विधायक ने इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बारूण प्रखंड से गुफरान, मुकेश सिंह एवं बीरेंद्र राम तीन युवाओं ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बारूण प्रखंड के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मैं इन सभी को शुभकामना देता हूं तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। डॉ चंदन कुमार ने कहा की गुफरान बचपन से हमारे पारिवारिक सदस्य के रूप में हम लोगों के सामने बड़ा हुआ है और बारूण से ही मैट्रिक की परीक्षा पास कर वर्तमान में औरंगाबाद डाक शाखा में कार्यरत है। इनके सफलता पर इनके नाना डॉ. मुस्ताक अहमद, पिता जमील अहमद ,शिक्षिका माता तथा उनकी मामी पूर्व जिला पार्षद शबीना हलीम का मुख्य योगदान है। इनके कुशल परवरिश और संस्कार के बदौलत अभाव के बावजूद गुफरान को यह सफलता मिली। प्रखंड के युवाओं से अपील करना चाहूंगा, की इन तीनों युवकों के सफलता से प्रेरित होकर आप भी बेहतर करने का प्रयास करें। जिससे हमारा प्रखंड इसी प्रकार गौरवान्वित होते रहे ।इस अवसर पर राजद अध्यक्ष अनिल टाइगर ,युवा प्रखंड अध्यक्ष जुगल यादव, वार्ड पार्षद  शकील अहमद ,सुशील गुप्ता राजेश रंजन ,असरार, मो. आरिफ अंसारी, इजाज अंसारी, अबरार अहमद, अशफाक आलम, आलम,अबरार आलम,सोनू,मोनू, 
कामता यादव , एजाज आलम
आरिफ, अनु यादव के साथ कई गणमान्य व्यक्तियों ने माला पहनाकर गुफरान का स्वागत किया तथा बधाई दिया।