मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के जनकोप के समीप नेशनल हाईवे से भारी मात्रा में मध् निषेध उत्पाद विभाग व पुलिस ने विदेशी शराब के साथ ट्रक को जप्त किया है। मामले को लेकर औरंगाबाद उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि मेरे साथ छापेमारी दल में एस आई निधि कुमारी, एस आई कमलेश कुमार सिंह शामिल रहें। सीमा चौरसिया ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की जनकोप नेशनल हाईवे के पास शराब से लदी हुई एक ट्रक पार होने वाली है। जब वाहन जांच चलाया गया तो इसी दौरान एक भागने की कोशिश की पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। जिस ट्रक का नम्बर बीआर 50 जी ए 0108 है। जब ट्रक को रुकवाया गया एवं तलाशी ली गई तो ट्रक में नारियल की बोड़े लदा हुआ था। नारियल को हटाया गया तो उसके अंदर विदेशी शराब पाया गया। बताया कि 99 पेटी में 375ml के 891 लीटर इनफीरियर ब्रो ब्रांड का विदेशी शराब को पाया गया। उत्पाद अधिक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि कारवाई के लिए ट्रक, ट्रक के चालक एवं जप्त शराब को बारूण थाने को सौंपा गया। इधर बारूण थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी हुई है जिसमे चालक को जेल भेजा गया।
