भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

रोहतास पुलिस पूर्ण शराब बंदी लागू कराने हेतु जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन, शराब तस्करों, शराब व्यवसाईयो, शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी कर रही है। इसी के तहत 10 जून को रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती को गुप्त सूचना मिली थी कि दूसरे राज्य से कोचस थाना अंतर्गत ममरेजपुर ग्रामीण सड़क होकर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिक्री हेतु लाया जा रहा है। इस सूचना का पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा काफी गंभीरता से लिया गया तथा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया। जिसमें थाना अध्यक्ष कोचस जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया। विशेष दल के द्वारा ममरेजपुर ग्रामीण सड़क पर अभिलंब सघन वाहन जांच लगाकर जांच करने का निर्देश दिया गया। ममरेजपुर ग्रामीण सड़क पर एक संदिग्ध 10 चक्का ट्रक को रोककर सघन जांच व तलाशी लिया गया तो 1. मनजीत सिंह, पिता स्वर्गीय दलजीत सिंह, ग्राम सदर गली पटना सिटी थाना चौक, 2. राजेंद्र प्रसाद पिता स्वर्गीय भरत यादव ग्राम सदर गली पटना सिटी थाना खाजकला, 3. राजेंद्र प्रसाद पिता खावर मल ग्राम गौतो गांव, 4. मुकेश कुमार पिता नंदराम यादव ग्राम काकड़ छज्जा दोनों थाना भैरोड जिला अलवर (राजस्थान) को ट्रक नंबर यूपी 24 एन 1786 से 919 कार्टून 180ml का 44,112 एवं एक हुंडई कार जिसमें 5 कार्टून 180ml का 240 बोतल कुल 44,382 बोतल अर्थात 7,983 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा इन लोगों के पास से शराब बिक्री का रकम ₹2,09600, 5 मोबाइल एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस कांड में संलिप्त शराब माफियाओं का नाम भी बताया है। जिसके आधार पर अवधेश यादव पिता राम जन्म सिंह यादव, ग्राम डभियागरभे से गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य शराबa माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह गिरफ्तारी शराब माफियाओं में हड़कंप मचाने वाली है क्योंकि पहली बार पुलिस के हत्थे इतना बड़ा कारोबारी चढ़ा है।