हत्या मामलें में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास

बिक्रमगंज शहर में मंगलवार को डेहरी बस स्टैंड के समीप स्थित गोकुल मिष्ठान भंडार के 38 वर्षीय मिठाई कारीगर मंटू कहार की हत्या मामलें में तीन आरोपियों को जेल भेजा गया। इस संबंध में बिक्रमगंज थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी मो० खुर्शीद आलम ने बताया कि भोजपुर जिला के तियर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी मृतक मंटू कहार की हत्या मामलें में उसकी पत्नी द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस घटना के मामलें में तीनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।