गृह भेदन में एक गिरफ्तार


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास
राजपुर थाना ने गृह भेदन के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले के बारे में राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि राजपुर निवासी बिहारी प्रसाद अपना घर बंद करके किसी कार्य बस दिल्ली गए हुए थे। घर को बंद देखकर राजपुर निवासी दीपक शर्मा पिता स्वर्गीय सुनील शर्मा उम्र लगभग 26 वर्ष चोरी की नियत से 10 जून को गृह भेदन कर चोरी किया। जिसकी लिखित सूचना बिहारी प्रसाद ने 10 जून को राजपुर थाने में दी तथा दीपू शर्मा को अभियुक्त बनाया। जिसके बाद राजपुर थाना ने दीपू शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी प्रारंभ किया। छापेमारी के दौरान 19 जून को दीपू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।