भारी मात्रा में शराब के साथ सात धंधेबाज गिरफ्तार। एसपी के निर्देश पर डेहरी नगर थाना की पुलिस ने की कारवाई।



 पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-

डेहरी। रोहतास
 नगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर कारवाई करते हुए पुलिस ने देसी विदेशी शराब के साथ सात धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज डेहरी,इंद्रपुरी थाना क्षेत्र व भोजपुर जिले का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार शराब धंधेबाजो को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया है। एसपी आशीष भारती ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली की डेहरी पड़ाव सब्जी मंडी व कलकतिया पुल के नीचे देसी विदेशी शराब की बिक्री हो रही है। मिली सूचना के बाद डेहरी नगर थाना के पुलिस टीम ने सब्जी पड़ाव मैदान में छापेमारी की। जहां से 14 पीस अंग्रेजी शराब व देसी शराब के साथ अंबेडकर चौक निवासी पिंटू चौधरी को गिरफ्तार किया गया। वही अंबेडकर चौक कलकतिया पुल के नीचे शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में देसी विदेशी शराब को जप्त किया गया है। तथा भाग रहे शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाजों में ईदगाह मोहल्ला निवासी धन्धेबाज मेराज आलम, नगर पालिका मोहल्ला निवासी अमान खान, गांधी पार्क न्यू डिलिया निवासी शंकर सोनार, न्यू डिलिया निवासी जवाहिर राजभर इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी रविंद्र चौधरी तथा भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड धखना गली निवासी डबलू यादव शामिल है। एसपी ने बताया कि शराब के विरुद्ध पुलिस की लगातार कारवाई जारी रहेगी।